{"_id":"594eb9d74f1c1b2d778b498f","slug":"dibai-35-workers-to-get-40-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिबाई के 35 कर्मियों से डकार लिए 40 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिबाई के 35 कर्मियों से डकार लिए 40 लाख
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
rupees
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर कारपोरेशन में एक और फर्जीवाड़ा सामने आया है। विभाग के लाखों रुपये डकारकर मुख्य कैशियर ने अपना तबादला करा लिया। पूरा मामला खुलते ही विभाग में हड़कंप मच गया है। एसई ने एक्सईएन डिबाई को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।फर्जीवाड़ों के लिए बदनाम पावर कारपोरेशन में एक और नया घपला सामने आया है।
विज्ञापन
डिबाई खंड में तैनात रहे मुख्य कैशियर ने विभाग के करीब 40 लाख रुपये डकार लिए। विभागीय रकम को डकारने के बाद फर्जीवाड़ा खुलने से पहले ही कैशियर अपना तबादला कराके रफूचक्कर हो गया। विभाग के 35 कर्मियों द्वारा जमा कराई गई रकम को डकार लिया गया। अब पूरा मामला खुलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
पूरे मामले की जांच के लिए एसई ने एक्सईएन डिबाई को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं फर्जीवाड़े के बाद तबादला कराके गए कैशियर के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति एमडी मेरठ से की गई है।
विज्ञापन