फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dhruv became the player of the match in Kabaddi

Bulandshahar News: ध्रुव बने कबड्डी के प्लेयर ऑफ द मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Dhruv became the player of the match in Kabaddi
सलेमपुर स्थित एसकेडी पब्लिक स्कूल के मैदान में मैच खेलते छात्र खिलाड़ी। स्रोत: संस्थान
शिकारपुर/सलेमपुर। एसकेडी पब्लिक स्कूल में चल रहे वार्षिक खेलों के तीसरे दिन के खेल में कबड्डी मैच ग्रीन और रेड हाउस के बीच खेला गया। इसमें ग्रीन हाउस ने रेड हाउस को हराया। मैच रेफरी गौरव चौधरी ने ध्रुव को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया। वॉलीबॉल मैच में सुभाष हाउस ने शास्त्री हाउस को हराया। इसमें मैच रेफरी दुष्यंत ठाकुर ने प्रियांशु को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया।
विज्ञापन

खो-खो बॉयज जूनियर में पटेल हाउस ने विवेकानंद हाउस को हराया। इसमें मैच रेफरी कुलदीप शर्मा ने भविष्य को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया। क्रिकेट का शास्त्री हाउस और विवेकानंद हाउस के बीच शानदार मैच खेला गया। जिसमें शास्त्री हाउस ने मैच की अंतिम गेंद पर जीत हासिल करते हुए विवेकानंद हाउस को हराया।
विज्ञापन

मैच अंपायर गजेंद्र कुमार और हिमांशु कुमार ने कक्षा नौ के इमरान को छह विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया। प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह ने बताया कि बचे हुए सभी क्रिकेट मैच मिर्जापुर क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस दौरान नरेश शर्मा, रजनी चौधरी, नवीन पंडित, अजय प्रताप, कपिल चौधरी, कामिल सैफी व शिल्पा शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed