{"_id":"579112694f1c1b3e12c4b7c3","slug":"dhayashankar-organically-burnt-effigies-of-mayawati-on-offense","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती के अपमान पर बवाल दयाशंकर का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती के अपमान पर बवाल दयाशंकर का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
राजनीति
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायावाती को लेकर भाजपा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा दिए गए बयान के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। बृहस्पतिवार को बसपाइयों ने प्रदेश उपाध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर सिकंदराबाद, खुर्जा, स्याना और बीबीनगर में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
भाजपा से निष्कासित नेता दयाशंकर द्वारा बसपा सुप्रीमो पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में बसपाइयों में गुस्सा है। बृहस्पतिवार को कपिल गौतम, ठा. राकेश सिंह भाटी, अलीजान सैफी आदि बसपाइयों ने दयाशंकर के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
शाम पांच बजे बसपाइयों ने अंबेडकर पार्क के साने दयाशंकर का पुतला फूंका। खुर्जा में बसपाइयों ने हाईवे स्थित नेहरुपुर चुंगी पर प्रदर्शन करते हुए पुतला जलाया। बसपा नेता सतीश सागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, स्याना में बसपा विधानसभा संयोजक घनश्याम दास गौतम ने कहा कि महिलाओं के बारे में बयान देने वाले दयाशंकर सिंह को कड़ी सजा मिले। रजनीश गौतम की अध्यक्षता व सुधीर कुमार के संचालन में हुई बैठक में राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
बीबीनगर में बसपा के सेक्टर अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने कहा कि दयाशंकर सिंह ने मायावती को जो अपशब्द कहे हैं वे पूरे देश की महिलाओं के लिए शर्मसार करने वाले हैं। बैठक में नगर पंचायत बीबीनगर के अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार, जयपाल सिंह, मोहित सिंधु, अजब सिंह, कुलदीप सोनी, गुलफाम, सोनू और विजयपाल सिंह आदि रहे।