{"_id":"683c8b49eeefe48af80b762d","slug":"devotees-danced-on-the-presentation-of-shyam-piya-mori-rang-de-chunariya-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-108185-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया की प्रस्तुति पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
खुर्जा में मंदिर मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत करते पद्मश्री अनूप जलोटा । संवाद
खुर्जा। रंग दे चुनरिया, श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया प्रसिद्ध गायक पद्मश्री अनूप जलोटा ने शनिवार को भजन संध्या के दौरान प्रस्तुत दी। भजन सुन श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए। धीमी बरसात होने के बावजूद श्रद्धालु भजन संध्या में बैठे रहे। इसके अलावा मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत कीं गईं।
खुर्जा नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर उनकी ओर से भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। रात करीब नौ बजे राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर मुख्य अतिथि बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान और आरपी सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
वहीं, अंजना सिंघल और उनके पति भगवान दास सिंघल ने राधा नाम के जयकारे के साथ अनूप जलोटा का स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह, अभिषेक अग्रवाल, विकास गोयल, लवेश, नितेश, अनुज गोयल, अंशुल गोयल मौजूद रहे।