फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   devlopment in villeges

गांव होंगे चकाचक, धरातल पर दिखेगा विकास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
devlopment in villeges
गांव होंगे चकाचक, धरातल पर दिखेगा विकास
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद का कोई गांव ऐसा होगा, जिसमें किसी तरह की समस्या न हो और विकास कार्यों की दरकार न हो। लेकिन निर्वाचित प्रधान समस्याओं को दूर करने के साथ गांव के विकास को लेकर दावा कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमारे सहयोग से गांव चकाचक होंगे तो साथ ही विकास धरातल पर दिखेगा। ऐसे ही कुछ निर्वाचित प्रधानों से उनके द्वारा गांव के विकास के लिए बनाई रणनीति पर बातचीत की, जो इस प्रकार है। संवाद
बोले प्रधान
केस-1
कच्ची गलियाें और रास्तों का होगा निर्माण
- ग्राम पंचायत: निबाड़ी बांगर/आबादी:4200
- ग्राम प्रधान: चारू शर्मा
- उम्र: 26 वर्ष
- शिक्षा: बीएससी
- कार्य: गृहिणी
- पृष्ठभूमि: पति डीके भारद्वाज खेती करते हैं। परिवार से पन्नालाल एक बार प्रधान रह चुके हैं। ससुर नरेश शर्मा परमाणु संयंत्र में कर्मचारी थे।
मेरा संकल्प
- गांव की कच्ची गलियों और रास्तों का निर्माण।
- गांव में नियमित सफाई और पानी की टंकी बनवाना।
- सभी ग्रामीणों को कोरोना वैक्सीन का शतप्रतिशत टीका लगवाना।
समस्याएं
गांव में सार्वजनिक शौचालय की कमी है। जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को परेशानी होती है। पानी की टंकी नहीं है। कई गली और रास्ते ऐसे हैं, जो अभी भी कच्चे हैं। कई जगह पूर्व में बने खडजें भी टूट गए हैं।
विज्ञापन

केस- 2
अस्पताल में कराई जाएगी चिकित्सक की नियुक्ति
- ग्राम पंचायत: खुशहालगढ़/आबादी:6000
- ग्राम प्रधान: हेमलता देवी
- उम्र: 38 वर्ष
- शिक्षा: जूनियर हाईस्कूल
- कार्य: गृहिणी
- पृष्ठभूमि: पति सत्यप्रकाश एक बार प्रधान रह चुके हैं। परिवार का राजनीति से कोई संबंध नहीं है। निर्वाचित प्रधान का परिवार खेती-बाड़ी से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा संकल्प
- अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती करवाना।
- पानी के लिए गांव में हैंडपंप लगवाए जाएंगे।
- गांव में इंटरलॉक और सीसी से मार्गों का होगा निर्माण
समस्याएं
पानी की टंकी के लिए सर्वे के दौरान जगह नहीं मिली। अस्पताल एएनएम और फार्मेसिस्ट के सहारे चल रहा है और चिकित्सक की तैनाती नहीं है। कई जगह गलियों और रास्ते टूट चुके हैं। कई स्थानों पर नालियां भी टूट गई हैं।
केस-3
पात्रों को दिलवाए जाएंगे सरकारी आवास
- ग्राम पंचायत: पोटा बादशाहपुर/आबादी: 6350
- ग्राम प्रधान: पिंकी देवी
- उम्र: 30 वर्ष
- शिक्षा: आठवीं पास
- कार्य: गृहिणी
- पृष्ठभूमि: परिवार खेतीबाड़ी से जुड़ा हुआ है। पति तेजवीर सिंह एक बार प्रधान रह चुके हैं। परिवार का राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। परिवार समाजसेवा से भी जुड़ा हुआ है।

मेरा संकल्प
- पात्र ग्रामीणों को सरकारी आवास दिलवाना।
- पात्रों को विधवा और वृद्धा पेंशन दिलवाना।
- पानी की टंकी बनवाने के साथ नियमित सफाई की व्यवस्था कराना।
समस्याएं
गांव में पात्र विधवा और वृद्धा पेंशन के साथ सरकारी आवास से वंचित हैं। पानी की टंकी नहीं होने से स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। गांव में कुछ जगह नालियां और सड़क टूट गई हैं। गांव में नियमित साफ-सफाई भी नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed