{"_id":"6a205b648f267c35d50a2048","slug":"development-work-will-be-done-in-council-schools-with-rs-638-crore-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-156341-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: परिषदीय स्कूलों में 6.38 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: परिषदीय स्कूलों में 6.38 करोड़ रुपये से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में 6.38 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। शासन ने विकास कार्य शुरू कराने के लिए पहली किस्त में 3.19 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। कंपोजिट ग्रांट के तहत मिली राशि से स्कूलों में मरम्मत समेत अन्य कार्य कराए जाएंगे।
बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1862 स्कूल संचालित हैं। पिछले दिनों कंपोजिट ग्रांट के तहत मिलने वाली राशि की डिमांड की गई थी। शासन से योजना के तहत इस बार 6.38 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसके साथ ही शासन ने पहली किस्त में 50 फीसदी 3.19 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। इस राशि से जिले के काफी स्कूलों की काया में सुधार होगा।
जिन स्कूलों में सुविधाएं नहीं हैं वहां पर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा। स्कूलों की चहारदीवारी बनवाई जाएगी। स्कूलों में पंखे, कनेक्शन और एलईडी लगाई जाएंगी। लघु एवं वृहद मरम्मत का कार्य होगा। स्कूलों में पानी के लिए सबमर्सिबल लगाए जाएंगे। इसके अलावा कमरों व दरवाजे-खिड़कियों की मरम्मत कराई जाएगी। शासन की गाइड लाइन के अनुसार स्कूलों में सभी कार्य कराए जाएंगे। जल्द स्कूलों में कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। इसके लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।