{"_id":"64c15635cf96f69bc90a08e6","slug":"development-work-will-be-done-in-49-government-schools-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-2087-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 77 करोड़ से 49 राजकीय विद्यालयों में होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 77 करोड़ से 49 राजकीय विद्यालयों में होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुलंदशहर। माध्यमिक शिक्षा विभाग के 49 राजकीय स्कूलों में 77 करोड़ रुपये से विकास कार्य होंगे। इन स्कूलों में होने वाले प्रोजेक्ट अलंकार के लिए प्रस्ताव बना लिया गया है। डीआईओएस के अनुसार तैयार किए गए प्रस्ताव को शासन को भेजने की तैयारी है। शासन से राशि मिलने के बाद स्कूलों में होने वाले काम शुरू करा दिए जाएंगे।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित 49 राजकीय स्कूलों 19 स्कूल पंडित दीन दयाल उपाध्याय हैं, जिन्हें राजकीय का दर्जा प्राप्त है। स्कूलों में व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए शासन ने प्रोजेक्ट अलंकर योजना को शुरू किया है। डीसी सचिन बौद्ध ने बताया कि इस बार शासन के निर्देश पर स्कूलों के लिए 77 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव बनाए गए हैं। इसमें सभी 49 स्कूलों को शामिल किया गया है। सभी स्कूलों में होने वाले कार्यों की राशि अलग-अलग है। यह प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के सहयोग से तैयार किया गया है। इस राशि से राजकीय स्कूलों में बजट मूलभूत सुविधाओं को सुधारा जाएगा। बजट मिलने के बाद स्कूलों में लोक निर्माण विभाग द्वारा विकास कार्य कराए जाएंगे।
स्कूलों में होंगे यह कार्य
राजकीय स्कूलों में प्रोजेक्ट अलंकार में स्कूलों में शौचालय, चारदीवारी, बिजली, स्वच्छ पेयजल, खेल के मैदान, स्मार्ट कक्षाएं, बिल्डिंग एवं कक्षाओं की मरम्मत, शौचालय फर्नीचर, टाइल्स बिछाना, स्मार्ट प्रयोगशालाए, बच्चों के लिए खेल किट, सौंदर्यीकरण समेत अन्य विकास कार्यों के अलावा अन्य जरूरी काम भी होंगे। स्कूलाें में यह सभी सुविधाएं पूरी होने पर इसका लाभ छात्र-छात्राओं को मिलेगा। साथ ही स्कूलों की सूरत भी बदल जाएगी।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक शिवकुमार ओझा ने कहा कि जिले के 49 राजकीय स्कूलों में प्रोजेक्ट अलंकर के तहत विकास कार्यों के लिए करीब 77 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार कर लिए गए हैं। अब इन्हें शासन में भेजा जाएगा। स्कूलों में विकास कार्य एवं मूलभूत सुविधाओं को सुधारा जाएगा। शासन से बजट मिलने की संभावना है।