{"_id":"594eb71a4f1c1bdf118b4826","slug":"deposit-of-55-lakhs-by-deploying-security-guard-in-irrigation-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग में सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर 55 लाख का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग में सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर 55 लाख का गबन
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
गार्ड
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई विभाग में फर्जीवाड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक के बाद एक फर्जीवाड़ा खुलता जा रहा है। नया मामला फर्जी तरीके से सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर लाखों रुपये के गबन का है। अफसरों ने कागजों में ही सिक्योरिटी गार्ड तैनात कर करीब 55 लाख रुपये गबन कर लिए। मामला खुला तो अफसर हरकत में आए। पूरे मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की विभिन्न योजनाओं में बचे हुए बजट को ठिकाने लगाने के लिए अफसरों ने फर्जीवाड़े की स्क्रिप्ट रच डाली। खंड आठ में करोड़ों रुपये का बजट जारी किया गया था। तमाम फर्जीवाड़ा करने के बाद भी करीब 60 लाख रुपये का बजट बच गया।
विज्ञापन
अब इस बजट को गबन करने के लिए खंड आठ में तैनात अफसरों ने फर्जी तरीके से सिक्योरिटी गार्ड तैनात दिखाकर करीब 55 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा कर डाला। इन सिक्योरिटी गार्डों को कागजों में तैनात दिखाकर विभागीय रकम निकाली जाती रही,
विज्ञापन
जबकि यह सिक्योरिटी गार्ड कहीं तैनात ही नहीं थे। फर्जीवाड़ा खुलते ही अफसर हरकत में आ गए हैं। अब अफसर पूरे मामले की जांच की बात कर रहे हैं। दोषी अफसर-कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।