फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dense fog halted the pace in the morning, cold wave made people shiver.

Bulandshahar News: सुबह घने कोहरे ने रोकी रफ्तार, शीतलहर ने कंपकंपाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले में कोहरे से कड़ाके की ठंड से निजात नहीं मिल रही। बृहस्पतिवार की सुबह कोहरे ने जिले की रफ्तार रोक दी तो पूरा दिन चली शीतलहर ने लोगों को कंपकंपाने का काम किया। हालांकि दिन में धूप भी निकली, लेकिन शाम होते ही कोहरे का असर बढ़ने लगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कोहरा जारी रहेगा और ठंड से अभी निजात नहीं मिलने वाली है।
विज्ञापन

जिले में एक सप्ताह से अधिक दिनों से जहां मौसम लगातार बदल रहा है। वहीं, दूसरी ओर कोहरे का असर जारी है। इस बीच बुधवार की रात कोहरे का असर कम रहा। वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह से ही घना कोहरा छाने लगा। इस बीच वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 10 बजे धूप निकली लेकिन शीतलहर जारी रहने से पूरा दिन ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन

ठंडी हवाओं के कारण लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और अलाव का सहारा लेते दिखे। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे मौसम के बीच अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आद्रता 73 फीसदी और हवा की गति पांच किलोमीटर से अधिक रही। कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष एवं मौसम वैज्ञानिक डा. रेशु सिंह का कहना है कि इस समय कोहरे व शीतलहर के बीच हल्के बादल भी छाए हुए हैं। हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है लेकिन कोहरा व शीतलहर से जल्द निजात नहीं मिलने वाली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed