{"_id":"615201108ebc3efb8a29b424","slug":"dengu-bulandshahr-news-gbd2267098123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के आठ और लोगों में डेंगू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के आठ और लोगों में डेंगू की पुष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के आठ और लोगों में डेंगू की पुष्टि
बुलंदशहर। जिले में वायरल के साथ डेंगू का हमला तेज होने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल में आठ नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। डेंगू पॉजिटिव में एक जेवर का निवासी है। शेष सात मरीजों में से दो को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया है। जिले में अब तक 17 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
सोमवार को बुखार, सिरदर्द और अन्य समस्याओं को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे मरीजों की जांच कराई गई। इस दौरान जेवर निवासी व्यक्ति सहित आठ लोग डेंगू पॉजिटिव आए। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजीव प्रसाद ने बताया कि मालागढ़ व ढकोली गांव के दो-दो, ककोड़, सराय छबीला, बहलीमपुरा का एक-एक और जेवर निवासी एक व्यक्ति एनएस-1 किट से जांच में डेंगू पॉजिटिव आया है। डेंगू पॉजिटिव आए दो लोगों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें डेंगू वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। शेष अन्य लोगों को दवा देकर घर भेज दिया गया।
मरीजों में मिले ये लक्षण
तेज बुखार, बदन दर्द, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों में दर्द, महीन दाने, खराश, जी मिचलाना और उल्टी आना
बचाव के तरीके
शरीर को ढंककर रखें। घर के आसपास पानी एकत्रित न होने दें। एकत्रित पानी में मिट्टी का तेल डालें।
जिले के सात लोगों में सोमवार को डेंगू की पुष्टि हुई है। साथ ही जेवर निवासी एक व्यक्ति में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। प्रतिदिन एनएस-1 किट से जांच कराई जा रही है। एनएस-1 किट से जांच में पॉजिटिव आने पर आईजीएम किट से सैंपल लेकर जांच की जाती है। अभी तक पांच लोगों की स्थिति गंभीर मिली है। जिन्हें भर्ती किया गया है। - डॉ. बीके श्रीवास्तव, जिला मलेरिया अधिकारी