{"_id":"630e5a35c400821cf6055bfc","slug":"demolition-bulandshahr-news-gbd243784113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीए ने अनाधिकृत कालोनियों पर चलाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीए ने अनाधिकृत कालोनियों पर चलाया बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीए ने अनाधिकृत कालोनियों पर चलाया बुलडोजर
बुलंदशहर। नगर समेत जिलेभर में भूमाफिया फिर से अवैध प्लाटिंग करने में जुट गए हैं। जिनकी बुलंदशहर विकास प्राधिकरण पर शिकायतें पहुंचने पर बीडीए द्वारा कार्रवाई का अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को बीडीए की सचल दल टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए पांच स्थानों पर 58 बीघा भूमि पर बनाई जा रही अनाधिकृत कालोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।
बीडीएद्वारा नगर में बिना स्वीकृति के बसाई जा रही अवैध कालोनियों पर कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को बीडीए सचल प्रवर्तनदल की टीम द्वारा मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ खुर्जा रोड पर विकसित की जा रही अवैध कालोनियों को ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण अभियान के सक्षम अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि खुर्जा रोड पर गांव हरतौली में पुष्पेंद्र व संजीव गुप्ता द्वारा विकसित की जा रही 16 बीघा भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। साथ ही साथ ही हरतौली में लोकेश कुमार द्वारा 20 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अनाधिकृत कालोनी को ध्वस्त किया गया। इसके बाद दोस्तपुर गांव में धर्मेंद्र सिंह व कुशलपाल सिंह द्वारा सात बीघा भूमि को, गंगेरुवा नहर के पास चरन सिंह द्वारा पांच बीघा भूमि और गंगेरुवा फ्लाईओवर के पास राकेश कंसल द्वारा 10 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध कालोनी के निर्माण को ध्वस्त किया गया।
बताया कि जो भवन या कालोनी अनाधिकृतरूप से बनाई जा रही हैं उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील है अनाधिकृत कालोनियों में भूखंड का क्रय न करें। कार्रवाई के दौरान सचल प्रवर्तन दल और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।