{"_id":"6818f11b88817ea42c04c236","slug":"demand-to-stop-operation-of-buses-passing-through-satha-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-133497-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: साठा होकर निकल रही बसों के संचालन पर रोक की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: साठा होकर निकल रही बसों के संचालन पर रोक की मांग
विज्ञापन
साठा रोड से बस के संचालन पर रोक लगाने के लिए ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद
बुलंदशहर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को साठा से मामन रोड के लिए संचालित हो रही रोडवेज बसों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। इसके लिए व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एसके सक्सेना और प्रदेश संरक्षक चौधरी विजेंद्र सिंह ने बताया कि रोडवेज बस डीएवी तिराहा जाने की जगह साठा होते हुए संचालित हो रही है। पूर्व में भी एआरएम से बसों के संचालन पर रोक लगाने के लिए मांग की जा चुकी है। लेकिन बसों का संचालन निरंतर जारी है।
नगर प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि वर्कशॉप से साठा होते हुए मामन रोड तक पांच मंदिर, सब्जी मंडी और तीन से अधिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। बसों के संचालन से हादसे की संभावना बनी रहती है। निगम की बसों को निर्धारित मार्ग से संचालित करवाने के लिए नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट ने एआरएम को बसें साठा होते हुए संचालित न करवाने के लिए कहा। इस दौरान विशाल रस्तोगी, अरुण गोयल, अभय चंद्रा, अमित बहल, निखिल अरोरा, रिशु बग्गा, हर्षित अरोड़ा, संदीप भूतनी एवं हितेश आनंद आदि मौजूद रहे।