{"_id":"65ccf693a76eccd66704e014","slug":"demand-for-cbi-investigation-into-vaibhav-murder-case-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-111596-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: वैभव हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: वैभव हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग
विज्ञापन
शिकारपुर में तहसीलदार को ज्ञापन देते व्यापारी।
संवाद न्यूज़ एजेंसी
शिकारपुर। गौतमबुद्धनगर क्षेत्र निवासी व्यापारी के बेटे वैभव सिंघल का अपहरण कर हत्या के मामले में अब नगर के व्यापारी भी पीड़ित परिवार के पक्ष में आ गए हैं। बुधवार को नगर के व्यापारियों ने तहसील में प्रदर्शन कर तहसीलदार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। व्यापारियों ने हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
गौतमबुद्धनगर के बिलासपुर कस्बा निवासी युवक वैभव सिंघल का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। शव नहर से बरामद हुआ था। बुधवार को शिकारपुर के व्यापारी तहसील परिसर में एकत्रित हुए और वैभव हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने और केस की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर हत्यारों को फांसी दिलाने की मांग कर तहसीलदार ज्योत्सना सिंह मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। कुशल कुमार सिंघल ने कहा की मामले की सीबीआई से जांच कराई जाए, जिससे कि अन्य हत्यारों का भी पता चल सके। इसके अलावा हत्यारों का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर शीघ्र अतिशीघ्र आरोपियों को फांसी की सजा दिलाई जाए। इस दौरान वीरेंद्र कुमार गर्ग, गौरव मित्तल, दिनेश सिंघल, मुकेश गर्ग, सुनील मित्तल, देवी शरण मित्तल आदि मौजूद रहे।