{"_id":"6944307cc5f7dc3b9c091e56","slug":"delhi-police-constable-on-leave-dies-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-107158-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: छुट्टी पर आए दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: छुट्टी पर आए दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत
विज्ञापन
सिकंदराबाद मृतक पुलिसकर्मी अनूप सिंह का फाइल फोटो।
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिलसूरी निवासी दिल्ली पुलिस के सिपाही अनूप सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल में अनूप सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
अनूप सिंह (33) पुत्र वीरेंद्र सिंह दिल्ली पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात थे। परिजनों ने बताया कि वह पांच दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे। बुधवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनूप सिंह का परिवार गांव में ही रहता है।
सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।