{"_id":"57f7e5094f1c1b6c5326f8f4","slug":"death-of-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Fri, 07 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
करंट से किसान की मौत
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेेत्र के गांव में नलकूप से खेत में पानी लगा रहे एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव सलगंवा निवासी हरवीर सिंह (50) गांव के ही जितेंद्र सिंह राघव के यहां खेती की देख भाल का कार्य करता था।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे रोजाना की तरह खेतों की सिंचाई के लिए हरवीर खेत पर गया था। सिंचाई करने के दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे हरवीर उसकी चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसकी सूचना आस-पास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को तहरीर नही मिली थी।
विज्ञापन