फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   death in road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
death in road accident
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अनूपशहर। अनूपशहर-बुलंदशहर राजमार्ग पर गांधी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज करनपुर के पास कार और बाइक की भिड़ंत में नगर के टांडा निवासी युवक सुधीर की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसे में कार और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

युवक सुधीर (27) पुत्र दर्शन सिंह मजदूरी आदि करके अपने परिवार का गुजर बसर करता था। शनिवार को वह अपनी ससुराल अनूपशहर क्षेत्र के गांव लच्छमपुर से बाइक से अपने घर टांडा जा रहा था। इसी दौरान गांधी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज करनपुर के पास सामने से आ रही कार और उसकी बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार सुधीर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार को मौके पर छोड़कर भाग गया। वहीं, स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। मामले में मृतक के साले संदीप निवासी लच्छमपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, बताया जा रहा है कि करीब तीन वर्ष पूर्व सुधीर की शादी हुई थी, और उसका डेढ़ माह का एक बेटा भी है। सुधीर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed