फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   death in road accident

दूध के टैंकर में घुसी कैं टर, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
death in road accident
दूध के टैंकर में घुसी कैंटर, एक की मौत
विज्ञापन

खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र में हाइवे पर गांव दशहरा के पास दूध के टैंकर में कैंटर घुसने से चालक की मौत हो गई और हेल्पर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल हेल्पर को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार रात अरनिया थाना क्षेत्र में हाईवे-91 पर गांव दशहरा के दूध का टैंकर खराब हो गया था। रात करीब 11 बजे हाथरस से मेरठ जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े दूध के टैंकर में जा घुसा। राहगीरों ने देखा तो मौके की तरफ दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने कैंटर चालक डासरा खुर्द थाना हाथरस गेट जिला हाथरस निवासी राजकुमार (23) पुत्र रमेशचंद्र निवासी और हेल्पर चेतन कुमार को किसी तरह उसमें से बाहर निकाला और आननफानन में कैलाश अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने चालक राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। हेल्पर का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के बाद क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं दूध के टैंकर का चालक मौके से गायब हो गया। अरनिया थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed