फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Death certificate made on the basis of fake documents of a living person

Bulandshahar News: जीवित व्यक्ति का बनवा लिया फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Death certificate made on the basis of fake documents of a living person
बुलंदशहर। नगर पालिका में शातिर आरोपी ने फर्जी रूप से दस्तावेजों के माध्यम से अपना ही जाली मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। इस संबंध में जानकारी होने पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने आरोपी व उसके दो गवाहों के खिलाफ नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि, अभी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने तहरीर देकर बताया कि 19 सितंबर 2022 को ऊंचागांव निवासी राजेंद्र सिंह ने एक शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि 22 नवंबर 2021 को कुलदीप सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र नगर पालिका बुलंदशहर से जारी किया गया था। जबकि, उक्त आरोपी जीवित है। आरोपी कुलदीप ने उसका और गवाहों के नामों का दुरुप्रयोग कर फर्जी रूप से अपना ही मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कराया है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जब इस संबंध में जांच की गई तो सामने आया कि 7 दिसंबर 2021 को राजेंद्र सिंह की ओर से कुलदीप सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सूचना पत्र प्रस्तुत किया गया था, जिसमें फोटो और गवाह मूलचंद व चंद्रपाल निवासी पन्नीनगर के आधार कार्ड की प्रति भी संलग्न की गई थी। 9 दिसंबर 2021 को रजिस्ट्रार जन्म मृत्यु के आदेश के बाद प्रमाण पत्र कंप्यूटर पर दर्ज कर निर्गत किया गया। राजेंद्र सिंह ने सूचना पत्र फर्जी होने की जानकारी दी, वहीं मृत्यु प्रमाण पत्र के गवाहों द्वारा बताया गया कि उनके आधार कार्ड जनसेवा केंद्र पर थे। उस जनसेवा केंद्र पर कुलदीप का आना-जाना रहता था। कुलदीप ने धोखाधड़ी कर आधार कार्ड की कॉपी लेकर लगा दिए। नगर पुलिस ने आरोपी कुलदीप सिंह और गवाह मूलचंद व चंद्रपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, अभी तक आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन

मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed