फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Deadly attack on young man

Bulandshahar News: युवक पर किया जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र की यमुनापुरम कालोनी में मंगलवार देर रात एक कार्यक्रम में शामिल होकर पैदल ही घर लौट रहे युवक पर बाइक सवार छह युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। साथ ही आरोपियों ने हत्या की नीयत से पीड़ित पर फायर भी किए। जिनमें वह बाल-बाल बचा। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

देहात कोतवाली की यमुनापुरम कालोनी निवासी आशू उर्फ तुषार ने तहरीर देकर बताया कि मंगलवार शाम को वह एक शादी समारोह मे शामिल होने के लिए गया था। जहां, से वह देर रात करीब साढ़े दस बजे वापस लौट रहा था। जब, वह अपने घर के पास पहुंचा तो बाइक पर सवार होकर आए छह युवकों ने उसे घेर लिया। साथ ही अभद्रता करते हुए पिटाई करनी शुरू कर दी। पीड़ित के विरोध करने व शोर मचाने पर आरोपियों ने तमंचे से उस पर तीन फायर कर दिए। जिसमें वह बाल बाल बचा। इसके बाद आरोपी उसे हत्या की धमकी देते हुए भाग निकले। यह पूरी घटना उसके घर के आस पास लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी प्रवीण चौधरी निवासी भूड़, विशाल चौधरी उर्फ अक्की निवासी सेगा जगतपुर अगौता व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका है। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित ने आरोपियों से पूर्व में करीब छह माह पहले हुए विवाद की बात बताई है। उस तथ्य पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed