{"_id":"68b083ebc348043fe10e8b13","slug":"deadly-attack-on-the-team-of-energy-corporation-which-went-for-checking-in-sunhera-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-139561-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सुनहेरा में चेकिंग के लिए गई ऊर्जा निगम की टीम पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सुनहेरा में चेकिंग के लिए गई ऊर्जा निगम की टीम पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में गांव सुनहेरा में चेकिंग व बिजली चोरी पकड़ने के लिए गई ऊर्जा निगम की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इसमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली देहात में वलीपुरा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारी गुरमीत कुमार ने तहरीर दी। बताया कि 26 अगस्त की रात को वह अपने सहकर्मी सुधीर और हेमंत के साथ गांव गंगेरूआ में विद्युत शिकायत दूर कर लौट रहे थे। गांव सुनहेरा के पास एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि 25 अगस्त को गांव में बकाया के चलते जिन लोगों के कनेक्शन काटे गए थे, उनमें से अधिकांश ने अपने कनेक्शन जोड़ लिए हैं।
इस पर विद्युत टीम ने फीडर मैनेजर प्रशांत वर्मा और अवर अभियंता पवन कुमार के साथ गांव सुनहरा पहुंचकर काटे गए विद्युत कनेक्शन चेक करने शुरू कर दिए। मोहल्ला जमाईपुरा में चेकिंग के दौरान पता चला कि नदीम व निसार, सरफराज उर्फ भूरा आदि ट्रांसफार्मर से तार डालकर बिना मीटर के विद्युत चोरी कर रहे थे। आरोप है कि विद्युत चोरी पकड़े जाने पर आरोपी पक्ष ने गाली-गलौच करते हुए हमला कर दिया। आरोपियों ने कर्मचारी गुरमीत कुमार को डंडों से बुरी तरह पीटा। आरोपी नदीम एवं निसार, सरफराज उर्फ भूरा, नाजिम, शारूक, शेरू और 20 अज्ञात लोगों ने विद्युतकर्मियों से मारपीट की। घायल गुरमीत कुमार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई की जा रही है।