फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Deadly attack on Ranjishan businessman with shovel

Bulandshahar News: रंजिशन व्यापारी पर किया फावड़े से जानलेवा हमला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक व्यापारी पर रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के व्यक्ति ने फावड़े से जानलेवा हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित व्यापारी को बचाया। पीड़ित व्यापारी ने भविष्य में जानमाल की आशंका जताते हुए एसएसपी से शिकायत की है। एसएसपी ने देहात पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला शेखसराय निवासी पीड़ित मुकेश अग्रवाल ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों को दूसरे पक्ष के खिलाफ शिकायती पत्र दिया था, जिसमें फर्जी फर्म बनाकर टैक्स चोरी की जानकारी दी गई थी। इसको लेकर दूसरा पक्ष उससे रंजिश मानता है। आरोप है कि बीते दिनों दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौच करते हुए उस पर फावड़े से हमला किया गया। कुछ लोगों ने उसे आरोपी पक्ष से बचाया, अन्यथा उसे जान से मार दिया जाता। अब आरोपी पक्ष द्वारा असामाजिक तत्वों को उसके पास भेजा जा रहा है, जो उसके साथ गाली-गलौच करते हुए धमकी दे रहे हैं। उसे झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी जा रही है। ऐसे में उसे जानमाल का खतरा बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले में देहात पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed