{"_id":"69b83bd0743b6e3f7a0c2904","slug":"deadly-attack-in-house-five-people-including-two-women-injured-bulandshahr-news-c-135-1-hpr1001-138477-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर में घुसकर जानलेवा हमला, दो महिला समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर में घुसकर जानलेवा हमला, दो महिला समेत पांच घायल
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गोपीपुरा कोठी गेट इलाके में चार आरोपियों ने घर में घुसकर महिला, उसके तीन पुत्र व एक पुत्रवधू पर हमला कर दिया। जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दर्ज रिपोर्ट में गोपीपुरा कोठी गेट निवासी अनीता ने बताया कि रविवार को वह अपने घर में खाना खा रही थी। इसी दौरान सुमित, हर्ष, दीपक और वंश जबरन उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनसे व उनकी पुत्रवधू के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का शोर सुनकर उसके बेटे विशाल, संदीप और गौरव मौके पर पहुंचे और उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर स्थानीय लोग एकत्र हुए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गए।
सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।