फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   'Dead farmer' reached office to meet ADM administration

एडीएम प्रशासन से मिलने दफ्तर पहुंचा ‘मृत किसान’

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 10:21 PM IST
सार

एडीएम प्रशासन से मिलने दफ्तर पहुंचा ‘मृत किसान’बुलंदशहर।पीड़िता ने डीएम को शिकायत देकर बताया था कि 10 सालों से उसे दस्तावेजों में मृत दर्शाया जा रहा है और बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती है।एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
'Dead farmer' reached office to meet ADM administration

विस्तार

एडीएम प्रशासन से मिलने दफ्तर पहुंचा ‘मृत किसान’
विज्ञापन

बुलंदशहर। सरकारी दस्तावेजों में मर चुका एक किसान सोमवार को अपने जिंदा होने का सबूत देने के लिए एडीएम प्रशासन से मिलने पहुंच गया। किसान ने बताया कि वह कई साल तहसील के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अभी तक दस्तावेजों में बदलाव नहीं किया गया है।
नगर की आवास विकास प्रथम कालोनी निवासी जयवीर ने अधिकारियों को शिकायत देकर बताया कि डिबाई क्षेत्र के गांव दानगढ़ में उसकी जमीन है। फसली अभिलेखों में भी उसका नाम दर्ज है, लेकिन उसे मृत दर्शाकर अन्य काश्तकारों के नाम चढ़ा दिए गए। जबकि वह पूरी तरह से स्वस्थ और जीवित है। इस संबंध में कई बार उसने अधिकारियों को शिकायत देकर अपना नाम दर्ज कराने की मांग की लेकिन हर बार उसे झूठा आश्वासन दिया गया है। मामले में एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार ने एसडीएम डिबाई को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जयवीर सिंह ने मांग की है कि दस्तावेजों में उसका नाम दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इससे पहले खानपुर क्षेत्र की एक महिला ने अपने बड़े बेटे पर साजिश रचकर उसे दस्तावेजों में मृत दर्शाने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने डीएम को शिकायत देकर बताया था कि 10 सालों से उसे दस्तावेजों में मृत दर्शाया जा रहा है और बार-बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं की जाती है। एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि मामले में जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed