{"_id":"5f08aa248ebc3e63a73bdef1","slug":"dead-body-of-rape-victim-hanged-stirred-bulandshahr-news-gbd2017775147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता का फंदे से लटका मिला शव, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता का फंदे से लटका मिला शव, कोहराम
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता का फंदे से लटका मिला शव, हड़कंप
बुलंदशहर। बीबीनगर थाना क्षेत्र में एक युवती का शव उसके कमरे में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। बताया गया कि युवती दुष्कर्म पीड़िता थी और आरोपी खुलेआम घूम रहा था। साथ ही उसे मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इस कारण उसने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ फरवरी 2019 में गांव निवासी एक युवक ने दुष्कर्म किया था। मामले में पीड़िता की ओर से बीबीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था। जबकि, मामले में चार्जशीट भी कोर्ट में फाइल कर दी थी। पुलिस अब तक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी थी और आरोपी खुलेआम घूम रहा था। साथ ही आरोपी पीड़िता व उसके परिजनों को मुकदमा वापस न लेने पर भुगतने की धमकी दे रहा था। बताया गया कि इसी कारण युवती बीते कुछ दिनों से अवसाद में चल रही थी। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को वह अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थी। लेकिन, शुक्रवार सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने अंदर जाकर देखा। अंदर उसका शव फंदे से लटका हुआ था। मामले की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतार पोस्टमार्टम को भेज दिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। गहनता से पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। यदि आरोपी द्वारा कोई दबाव बनाया जा रहा था तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उसे जल्द ही दबोच लिया जाएगा। वहीं, युवती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।