{"_id":"606ef1dc4d437e1ba16db664","slug":"dead-body-of-a-youth-found-in-a-drain-in-bulandshahar-chaos-in-family-members","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर : नाले में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, बाइक अनियंत्रित होकर गिरने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर : नाले में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, बाइक अनियंत्रित होकर गिरने की आशंका
Thu, 08 Apr 2021 10:18 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, बुलंदशहर
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:18 PM IST
सार
- परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
- मामले की जांच में जुटी पुलिस
- पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड पर शिव कालोनी के निकट गुरुवार सुबह नाले में एक युवक का शव मिला है। शव की शिनाख्त मोहम्मद शाकिब (22) पुत्र आकिल निवासी मोहल्ला फैसलाबाद, नगर कोतवाली के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बुधवार देर रात बाइक समेत अनियंत्रित होकर नाले में युवक के गिरने की आशंका जताई जा रही है। नाले में गिरने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
वहीं गाजियाबाद के मुरादनगर थानाक्षेत्र के गांव नवीपुर से बुधवार को संदिग्ध हालात में लापता हुए नौंवी कक्षा के छात्र नितेश चौधरी (15) की हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह घर से करीब 300 मीटर दूर नितेश का शव बिना कपड़ों के झाड़ियों में पड़ा मिला। नितेश के कपड़ों से ही उसके हाथ-पैर बांधे गए थे। गले पर निशान होने चलते गला घोंटकर हत्या करने की आशंका है।
विज्ञापन
एसएसपी अमित पाठक व एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने मौका मुआयना किया। परिजनों ने किसी तरह के विवाद या रंजिश से इनकार किया, जिसके बाद पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। नवीपुर निवासी महेश चौधरी निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। वह खेतीबाड़ी भी करते हैं। परिवार में पत्नी व दो बेटियों के अलावा इकलौता बेटा नितेश था। वह नौंवीं कक्षा में पढ़ रहा था।
परिजनों के मुताबिक, बुधवार को वह घर के पास खेल रहा था। दोपहर करीब दो बजे वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया। देरशाम तक घर न आने पर परिजनों ने मोबाइल पर कॉल की तो बंद मिला। इसके बाद आसपास के इलाकों व सभी संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई, लेकिन नितेश का कोई सुराग नहीं लगा। देर रात परिजनों ने थाना मुरादनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद मुरादनगर पुलिस ने आसपास के थानों व जिलों की पुलिस को वायरलेस सेट से सूचना फ्लैश कर दी।