{"_id":"64401142aeab023b2a090ea9","slug":"dead-body-of-a-young-man-who-went-for-wages-was-found-hanging-bulandshahr-news-c-30-1-83839-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मजदूरी के लिए गए युवक का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मजदूरी के लिए गए युवक का फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चोला।
चार दिन पहले घर से मजदूरी के लिए कहकर गए युवक का बुधवार सुबह गांव के निकट शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। परिजन व ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं, लेकिन देर शाम तक मामले मे कोई तहरीर नहीं दी जा सकी है।
चोला थाना क्षेत्र के गांव कोराली निवासी सुल्तान ने बताया कि उसका चचेरा भाई रिजवान (21) ठेकेदार के साथ मजदूरी का कार्य करता था। चार दिन पहले वह घर से सिकंदराबाद में काम करने के लिए कहकर गया था। बुधवार सुबह किसान जब खेतों पर कार्य करने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने गांव के निकट जंगल में पेड़ से एक युवक का शव लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और मृतक की शिनाख्त कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।