{"_id":"619d25e65bc651219c0d9978","slug":"dead-body-found-bulandshahr-news-gbd229856442","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला लखावटी से लापता ऑटो चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में मिला लखावटी से लापता ऑटो चालक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुएं में मिला लखावटी से लापता ऑटो चालक का शव
बुलंदशहर। औरंगाबाद क्षेत्र से करीब एक माह से लापता ऑटो चालक का शव कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सराय छबीला के नजदीक एक कुएं से बरामद हुआ है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के आधार पर युवक के खुद ही कुएं में गिरकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर पीड़ित परिजनों को सौंप दिया है।
औरंगाबाद के गांव लखावटी निवासी मनीष (30) मानसिक रूप से परेशान था और ऑटो चलाता था। 24 अक्टूबर को मनीष संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसका कोई सुराग न मिलने पर पीड़ित परिजनों ने थाना औरंगाबाद में उसकी गुमशुदगी की सूचना दी। थाना पुलिस ने 29 अक्तूबर को युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। थाना पुलिस ने लापता मनीष को संभावित स्थानों पर तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार शाम को कोतवाली देहात पुलिस को सूचना मिली कि नई मंडी क्षेत्र के गांव सराय छबीला में हाईवे के नजदीक एक कुएं के अंदर सड़ा-गला शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। शव के करीब 25-30 दिन पुराना होने की आशंका जताई जा रही है। जांच में शव की शिनाख्त मनीष के रूप में हुई। कोतवाली देहात प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था, जिसके खुद ही कुएं में गिरकर मौत होने की आशंका है। मामले की जांच औरंगाबाद पुलिस द्वारा की जा रही है।