फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Dead body found

चार दिन से लापता युवक का जंगल में मिला शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dead body found
मृतक टिंकू का फाइल फोटो। - फोटो : BULANDSHAHR
चार दिन से लापता युवक का जंगल में मिला शव
विज्ञापन

बीबीनगर। थाना क्षेत्र के गांव लुधपुरा में बीते चार दिन से लापता युवक का मंगलवार को शव संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं, मृतक के परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। युवक की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। हालांकि, पुलिस मामले में विभिन्न पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार, बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव लुधपुरा निवासी टिंकू (22) पुत्र राधे सिंह गत 19 मार्च की शाम को घर से अपने पिता की दवा के लिए रुपयों का इंतजाम करने की बात कह कर निकला था। लेकिन, देर रात तक भी वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसका फोन मिलाया तो वह भी बंद जा रहा था, जिसके बाद परिजनाें को उसकी चिंता हुई और तलाश शुरू कर दी गई। बताया गया कि मंगलवार को ग्रामीण बलवीर सिंह ने परिजनों को सूचना दी कि उसके गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद परिजनों ने मौके पर जाकर देखा तो उसकी शिनाख्त टिंकू पुत्र राधे निवासी लुधपुरा के रूप में की। बीबीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव ने मौके पर गहनता से जांच पड़ताल की। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
- अलका सिंह, क्षेत्राधिकारी स्याना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed