{"_id":"64109ee6a3ec76a8b10e3538","slug":"cylinder-caught-fire-while-cooking-three-brothers-burnt-condition-of-two-critical-in-bulandshahr-2023-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, तीन भाई झुलसे, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग, तीन भाई झुलसे, दो की हालत गंभीर
Tue, 14 Mar 2023 09:50 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊंचागांव
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊंचागांव
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 14 Mar 2023 09:50 PM IST
सार
आनन-फानन में सभी को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अमित और ओमप्रकाश को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
दो भाइयों की हालत गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बुलंदशहर के आहर थाना क्षेत्र के गांव सफीनगर में मंगलवार देर शाम सिलेंडर में आग लगने से खाना बना रहे तीन सगे भाई झुलस गए। जिनमें से गंभीर रूप से घायल दो भाइयों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
गांव सफीनगर निवासी राजपाल सिंह की पुत्री का बीते दिनों विवाह हुआ था। मंगलवार को बेटी का गोना कार्यक्रम के लिए रिश्तेदार आए हुए थे। शाम को बेटी की विदाई के बाद कुछ रिश्तेदार शेष रह गए थे। जिनके लिए राजपाल के पुत्र अमित कुमार, ओम प्रकाश, भारत गैस चूल्हे पर खाना पका रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया गया कि इसी दौरान सिलेंडर की पाइप में अचानक आग लग गई। जिसे उन्होंने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, पाइप गैस सिलेंडर से निकल गया। जिसके निकलते ही सिलेंडर ने भीषण आग पकड़ ली। जिससे तीनों भाई गंभीर रूप से झुलस गए।
आनन-फानन में सभी को सीएचसी पहुंचाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अमित और ओमप्रकाश को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।