फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cyber fraudsters stole Rs 3.43 lakh from a woman's account

Bulandshahar News: साइबर ठगों ने महिला के खाते से उड़ाए 3.43 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Cyber fraudsters stole Rs 3.43 lakh from a woman's account
गुलावठी। शातिर साइबर ठग लगातार लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। वहीं, अब शातिरों ने थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के खाते से 3.43 लाख रुपये की धनराशि निकाल ली। आरोपियों ने पीड़िता को फोन कर खुद को बैंक मैनेजर बताते हुए खाते की जानकारी हासिल की और ठगी की वारदात को अंजाम दिया। साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंक का मुख्य शाखा अधिकारी बताया। उसने एटीएम कार्ड और पैन कार्ड की केवाईसी कराने के नाम पर खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी मांग ली और खाते से रकम निकाली। सीओ भास्कर मिश्रा ने बताया कि मामले की साइबर टीम की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed