फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   cyber crime

अनजान वीडियो कॉल और फर्जी फेसबुक एकाउंट आपको कर सकते हैं कंगाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
cyber crime
अनजान वीडियो कॉल और फर्जी फेसबुक एकाउंट आपको कर सकते हैं कंगाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर और अनजान वीडियो कॉल के माध्यम से कंगाल करने की शातिर साइबर ठगों की नई साजिश सामने आ रही है। आए दिन फर्जी फेसबुक आईडी के माध्यम से लोगों से ठगी की जा रही है, तो वहीं कुछ मामले अंजान वीडियो कॉल कर उनकी रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेलिंग के भी सामने आए हैं। शातिर साइबर ठगों की यह नई चाल आए दिन लोगों को भारी नुकसान पहुंचा रही है। हालांकि, विभिन्न मामलों में शिकायत होने पर जनपद की साइबर टीम साइबर ठगों की धरपकड़ में जुटी हुई है।
केस एक
साइबर ठगों ने बीते दिनों एसएसपी संतोष कुमार सिंह की ही फर्जी फेसबुक आईडी बना डाली। साथ ही ठगों ने उनकी आईडी से लोगों को मैसेज भेजे और ठगी की कोशिश भी की गई। मामले की जानकारी होते ही एसएसपी ने अपनी आईडी से एक पोस्ट अपडेट कर लोगों को जागरूक किया और फर्जी फेसबुक आईडी बनने की जानकारी दी। साथ ही साइबर सेल को आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगा दिया है।
विज्ञापन

केस दो
नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी अशोक शर्मा ने गत 19 अप्रैल को नगर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि उसके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और उसके खाते की सारी डिटेल ले ली थी। कुछ ही देर बाद पीड़ित के खाते से 74 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हालांकि अभी आरोपियों का कोई सुराग नही लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन
नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यापारी पुत्र के फोन पर 15 दिन पूर्व एक युवती ने वीडियो कॉल की। कुछ देर तक दोनों की सामान्य बातचीत हुई। जिसके बाद युवक के साथ युवती ने अश्लील बातें करते हुए स्क्त्रस्ीन रिकॉर्डिंग भी करनी शुरू कर दी। कॉल कटने के बाद युवती ने उक्त रिकॉर्डिंग युवक को सेंड की और 10 हजार रुपयों की मांग की। जिसके बाद युवक को खुद के हनीट्रैप में फंसने की जानकारी हुई और उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है।
केस चार
खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने गत माह साइबर सेल में प्रार्थना पत्र सौंपा था। जिसमे उसने बताया था कि उसे भी फेसबुक पर चैट के माध्यम से ठगा जा रहा है। पहले एक युवती ने उससे अश्लील चैट की और फिर युवक से ब्लैकमेलिंग की जाने लगी। जिसकी शिकायत पर क्त्रसइम ब्रांच की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ऐसे बचें साइबर ठगी से
1. अनजान फोन कॉल पर कभी अपने खाते की डिटेल न दें।
2. अनजान लोगों से वीडियो कॉल न करें, हनीट्रैप का शिकार होने से बचें।
3. कभी भी बैंक अधिकारी या कर्मचारी आपको फोन कर बैंक खाते की डिटेल नही मांगते।
4. मोबाइल पर आए ओटीपी को किसी को भी न दें।
5. किसी भी तरह संदिग्ध कॉल आदि आने पर पुलिस को सूचना दें।
कोट=
साइबर ठगी के मामले आये दिन बढ़ रहे हैं। साइबर टीम ऐसे मामलों की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। पिछले दिनों शातिरों द्वारा ठगे गए लोगों के रुपये भी वापस दिलाए गए थे।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed