{"_id":"586e75f04f1c1b1c7e15a9fa","slug":"current-landed-in-the-house-killing-four-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में करंट उतरा, चार पशुओं की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में करंट उतरा, चार पशुओं की मौत, हंगामा
अमर उजाला/बुलंदशहर
Updated Thu, 05 Jan 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
एसडीओ से मुआवजे की मांग करते आढ़ा के ग्रामीण।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर एलटी लाइन का तार टूटकर मजदूर के घर पर गिर गया। इससे घर में करंट उतरने से मजदूर के चार पशुओं की मौत हो गई। वहीं चार ग्रामीण मामूली रूप से झुलस गए। हाईवोल्टेज आने से ग्रामीणों के घरों के उपकरण फूंक गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने खुर्जा उपकेंद्र पर एसडीओ से मुआवजे की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के गांव आढ़ा निवासी इंद्रवीर पुत्र शिवचरन ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। गांव से गुजर रही एलटी लाइन काफी जर्जर हालत में है।
विज्ञापन
बुधवार की रात करीब आठ बजे गांव के बाहरी छोर पर रखे ट्रांसफार्मर का इंसुलेटर फुंकने से गांव में जा रही एलटी लाइन में एचटी लाइन का करंट दौड़ गया। इस कारण पहले से जर्जर एलटी लाइन का तार टूटकर उनके घर के गेट पर गिर गया।
विज्ञापन
गेट में करंट आने से उसके पास में बधी तीन भैंस, एक गाय की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, छात्रा शीतल, रनवीर सहित चार ग्रामीण मामूली रूप से झुलस गए। हाई वोल्टेज आने के कारण ग्रामीणों के घरों के उपकरण भी फुंक गए।
इस पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। गुस्साए ग्रामीणों ने जर्जर लाइन के बदलने और इंद्रवीर को मुआवजा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर विद्युत निगम के अधिकारियों को गांव में बुलाने की मांग की।
अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने खुर्जा रोड स्थित उपकेंद्र पर एसडीओ एके वशिष्ट से मिलकर मुआवजा दिए जाने और जर्जर लाइन को बदलने की मांग की। एसडीओ एके वशिष्ठ का कहना है कि लाइन को बदलने के आदेश दे दिए गए हैं। इंद्रवीर की नियमानुसार आर्थिक मदद की जाएगी।