फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Crowds of students gathered in colleges for admission

Bulandshahar News: प्रवेश के लिए कॉलेजाें में उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Crowds of students gathered in colleges for admission
खुर्जा के एनआरईसी कॉलेज में प्रवेश के लिए लगी छात्र-छात्राओं की लाइन। संवाद
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार को भी जारी रही। दो दिन के अवकाश के बाद कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कॉलेजों में बीए, बीएससी व बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों की कक्षाओं में प्रवेश के लिए अलग काउंटर बनाए गए हैं। पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए मंगलवार को अंतिम दिन है।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए 13 मई से 31 जुलाई तक पंजीकरण की प्रक्रिया जारी रही। इसके बाद सीसीएसयू के निर्देश पर कॉलेजों ने पहली मेरिट तैयार की, जिसे सात अगस्त को जारी कर दिया गया था। इसके साथ ही कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके बाद शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण कॉलेजों में प्रवेश नहीं हो सके।
विज्ञापन

सोमवार को पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्रा अपने-अपने कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए। इस दौरान कॉलेजाें में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ने लगी और वह अपना प्रवेश कराने की तैयारी में जुट गए। विद्यार्थियों ने प्रवेश से पहले आवेदन भरने और विषयों से संबंधित जानकारी कॉलेज से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने आवेदन भरा और फिर जांच कराकर बैंक में प्रवेश शुल्क जमा कराया। इसके बाद कॉलेज में आवेदन जमा कराकर प्रवेश सुनिश्चित कराया। इस कार्य में उनके परिजनों व अन्य ने भी मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन छात्रों के पास पूरे दस्तावेज नहीं थे, उनका दाखिला नहीं हो सका। ऐसे छात्र-छात्राएं मंगलवार को प्रवेश कराएंगे। वहीं, डीएवी कॉलेज में छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए कुछ इंतजार करना पड़ा। प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया में कुछ दिक्कत आई। समस्या के समाधान के बाद छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिए। बताया जा रहा है कि सोमवार तक पहली मेरिट में शामिल करीब 35 फीसदी छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिया। जिले के 78 कॉलेजों में 28 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होने हैं।


स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। पहली मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के मंगलवार तक प्रवेश होंगे। संभावना यह भी जताई जा रही है कि सीसीएसयू की ओर से इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए समय भी बढ़ाया जा सकता है। छात्र-छात्राएं प्रवेश के लिए पूरी तैयारी के साथ कॉलेज पहुंचे, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। - डॉ. राजीव सिरोही, प्राचार्य, डीएवी पीजी कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed