फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Crowd of devotees gathered to take a dip of faith at the Ganga Ghats

Bulandshahar News: गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees gathered to take a dip of faith at the Ganga Ghats
अनूपशहर/अहार/डिबाई/नरौरा। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने जिलेभर के गंगा घाटों स्नान किया। इसके साथ ही पितृों की आत्मा की शांति के लिए पिंड दान कर वस्त्रों का दान किया। अनूपशहर, अहार, कर्णवास और नरौरा समेत सभी घाटों पर बृहस्पतिवार और शुक्रवार को गंगा स्नान हुआ।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में कार्तिक अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है। इसी मान्यता को लेकर गंगा घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करके विधि-विधान से पूजा अर्चना की। अनूपशहर के वबस्टर गंज घाट, बाबा मस्तराम घाट, गंगा पुल पर एवं कच्चे घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे। पुरानी मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या पर गंगा स्नान करने से देवता खुश होते हैं। इसी के चलते श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के बाद गंगा तट पर स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना की तथा भोग लगाया। श्रद्धालुओं द्वारा गंगा स्नान करने के पश्चात पितरों की पूजा और उनकी आत्मा की शांति के लिए पिंडदान किया गया।
विज्ञापन

गंगा घाटों पर हादसों को रोकने के लिए गोताखोर एवं नाव तैनात रहीं। पुलिस-प्रशासन द्वारा भी गंगा स्नान के मद्देनजर व्यापक बंदोबस्त किए गए। अहार, कर्णवास और नरौरा समेत जिले के अन्य गंगा घाटों पर भी श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। इस दौरान घाटों पर हर-हर गंगे के जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed