फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Cross-country race will be held on August 15

Bulandshahar News: 15 अगस्त को होगी क्रॉस-कंट्री दौड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Cross-country race will be held on August 15
बुलंदशहर। खेल विभाग की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर क्रॉस-कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ में बालक और बालिका दोनों शामिल हो सकेंगे। बालक वर्ग की पांच तो बालिका वर्ग के लिए तीन किमी की दौड़ रखी गई है। वहीं, विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी 14 अगस्त तक अपना पंजीकरण जिला खेल कार्यालय पर करा सकते हैं।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बालक और बालिका दोनों वर्गों के बीच क्रॉस-कंट्री दौड़ का आयोजन किया जाएगा। क्रॉस-कंट्री दौड़ टांडा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के निकट भाईपुरा रोड स्थित भट्ठे से शुरू होकर भट्ठे पर आकर ही संपन्न होगी। इसमें बालक वर्ग की पांच तो बालिका वर्ग की तीन किमी की दौड़ होगी। दोनों वर्गों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जो खिलाड़ी क्रॉस-कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वे अपना पंजीकरण 14 अगस्त तक जिला खेल कार्यालय में कराकर चेस्ट नंबर प्राप्त कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed