फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Crockery is becoming more popular than sweets this Diwali.

Bulandshahar News: दिवाली पर मिठाई से ज्यादा क्रॉकरी बन रही लोगों की पसंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Crockery is becoming more popular than sweets this Diwali.
खुर्जा स्थित दुकान में रखी क्रॉकरी । संवाद
खुर्जा। इस बार दीवाली पर अपनों को उपहार देने के लिए लोग मिठाइयों से ज्यादा क्रॉकरी पसंद कर रहे हैं। खुर्जा में स्थानीय लोग ही नहीं अन्य जिलों व प्रदेशों के लोग भी खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। एक ही जगह पर विभिन्न तरह की आकर्षक क्रॉकरी मिलने से लोगों को काफी आसानी हो रही है। वहीं पॉटरी उद्यमियों और कारोबारियों की ओर से भी क्रॉकरी के कौंबो पैक तैयार करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


खुर्जा में तैयार होने वाली क्रॉकरी विश्व प्रसिद्ध उत्पाद है। उत्तरी भारत के प्रदेशों में लगभग 80 प्रतिशत क्रॉकरी का कारोबार खुर्जा में ही है। अब लोग लंबे समय तक सुरक्षित रहने वाली और कामगार वस्तु, क्रॉकरी को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पॉटरी उद्यमी शलभ सिंघानिया ने बताया कि क्रॉकरी के गिफ्ट पैक की डिमांड अन्य जिलों से भी आ रही है।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न कंपनियों और संस्थाओं की ओर से पैकिंग के ऑर्डर तैयार करवाए गए थे। जिसमें काफी मग, कप सेट, टी सेट, दीया सेट, हांडी सेट, पॉट आदि हैं।

उद्यमी आशीष खन्ना ने बताया कि खुर्जा में बोन चाइना का उत्पाद बहुत कम मात्रा में तैयार होता है। मुख्य रूप से सिरेमिक की क्रॉकरी बनती है। दीपावली के अवसर पर मॉल, दुकानों व बाजारों में क्रॉकरी की विशेष मांग होती है। इसके लिए करीब एक से दो माह पहले ही ऑर्डर तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed