{"_id":"68dd60d0a4e00c174c0864f3","slug":"criminal-arrested-in-encounter-partner-escapes-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-109758-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, साथी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, साथी भागा
विज्ञापन
सिकंदराबाद। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी भाग गए। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की बाइक और अवैध असलहा बरामद किया है।
सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की रात पुलिस गुर्जर चौक के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। आरोपियों ने रुकने का इशारा करने पर बाइक को तेज दौड़ा दिया। पुलिस के घेराबंदी करने पर आरोपियों ने खुद को घिरता देख फायरिंग कर दी।
जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया, अन्य दो बदमाश भाग गए। घायल बदमाश की पहचान आबिद निवासी एत्मादसराय थाना कोतवाली देहात जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई। उसे सिकंदराबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार और पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपी पर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी आदि के करीब सात मुकदमे दर्ज हैं।