फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman raped by former councilor, reports

पूर्व सभासद ने किया युवती से रेप, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 25 May 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Wed, 25 May 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
Woman raped by former councilor, reports
rape - फोटो : अमर उजाला

केस में फैसला कराने का झांसा देकर नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले पूर्व सभासद ने तमंचे के बल पर युवती से रेप कर डाला। पीड़िता ने आरोपी पूर्व सभासद के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने तमंचे के बल पर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


ऊपरकोट निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि 10 मई की दोपहर वह पिता के केस के सिलसिले में कोर्ट में गई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात पड़ौकियान निवासी नूर मोहम्मद कुरैशी पुत्र अब्दुल गनी से हुई। नूर ने बातचीत के दौरान कहा कि यदि केस में फैसला कराना चाहती है तो आज शाम घर पर अकेली आ जाना।
विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि वह 10 मई की रात करीब 8 बजे उसके घर पर मिलने पहुंची। इस दौरान नूर मोहम्मद कुरैशी उसे अपने कमरे में ले गया। फिर दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के कनपटी पर तमंचा सटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी ने पीड़िता से रेप किया। साथ ही आरोपी ने धमकी दी कि उसने कोई कार्रवाई की तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार देगा। किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर पीड़िता अपने घर पहुंची और आपबीती अपनी मां को बताई।

एसओ महिला थाना ने बताया कि आरोपी नूर मोहम्मद कुरैशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते हैं कि नूर मोहम्मद कुरैशी पूर्व में सभासद रह चुका है।


पीड़िता का पिता मदरसे की जमीन कब्जाने के आरोप में जेल में बंद हैं। इस मामले में जल्द ही मेरी गवाही होनी है। गवाही अपने पक्ष में कराने के लिए पीड़िता झूठी एफआईआर दर्ज कराई है। सभी आरोप निराधार हैं। नूर मोहम्मद कुरैशी-आरोपी पूर्व सभासद

टैंपो में महिला से छेड़छाड़ करने पर शराबी को धुना
हाईवे पर टैंपो में सवार महिला से शराबी युवक ने छेड़छाड़ कर दी। महिला के शोर मचाने पर सवारियों ने आरोपी की पिटाई कर उसे बीच रास्ते में टैंपो से उतार दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

बुलंदशहर के मोहल्ला निवासी महिला मंगलवार को खुर्जा आई थी। रात करीब नौ बजे वह रोडवेज बस अड्डे पर घर जाने के लिए टैंपो पर बैठी। तभी टैंपो में सवार शराब के नशे में एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

विरोध करने के बाद भी आरोपी अपने हरकतों से बाज नहीं आया। इससे नाराज अन्य सवारियों ने शराबी युवक की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद लोगों ने आरोपी को हाईवे स्थित दूध प्लांट के पास उतार दिया।


छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

सलेमपुर पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी सतवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एसओ मनोज पाठक ने बताया कि एक गांव निवासी पिता ने बेटी के साथ यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। जांच में छेड़छाड़ की पुष्टि हुई। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed