{"_id":"57f6910f4f1c1bcd4e2714da","slug":"woman-killed-after-being-beaten-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं मिलने पर महिला को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज नहीं मिलने पर महिला को पीटकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Thu, 06 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
murder shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के मामन कलां गांव में अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को पीटकर मार डाला। महिला के पिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गौतमबुद्धनगर के रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव महद्दीपुर बांगर निवासी सफीका पुत्र सिताब ने बताया कि उसने अपनी बेटी रेशमा का निकाह करीब एक साल पहले कोतवाली देहात के गांव मामनकलां निवासी साबिर पुत्र मोबिन से किया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे।
मांग पूरी न होने पर आए दिन प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 4 अक्तूबर की शाम 5 बजे पति साबिर, ससुर मोबिन, सास परवीन, जेठ साजिद, ननद फिरदोश और मुरसलीन पुत्र यासीन ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर रेशमा को बुरी तरह पीटा। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सफीका ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी डॉ. धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पति साबिर, ससुर मोबिन, सास परवीन, जेठ साजिद, ननद फिरदोश और मुरसलीन पुत्र यासीन के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
दर्ज कर ली है।