{"_id":"58ac83384f1c1b9954b245e0","slug":"woman-found-unconscious-outside-the-village-apht","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के बाहर बेहोश मिली अपह्त महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव के बाहर बेहोश मिली अपह्त महिला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 21 Feb 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को खेत से लापता हुई विवाहिता गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिली। मायके वालों ने पति पर अपहरण कराने का आरोप लगाया। मायके वालों ने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। खुर्जा क्षेत्र के गांव फराना निवासी अजय पुत्र हरपाल ने बताया कि 20 वर्ष पहले उन्होंने अपनी बहन बबीता की शादी सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव दुल्हैरा में की थी।
विज्ञापन
सोमवार को बबीता खेत पर गई थी जहां से उसका अपहरण कर लिया गया था। मंगलवार को गांव के बाहर स्थित भट्टे पर काम करने वाले लोगों ने उन्हें सूचना दी कि बाइक सवार दो युवक बबीता को बंबे पर फेंककर चले गए है। उन्होंने बताया कि बबीता का पति शराब पीकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता है।
विज्ञापन
जिसकी बबीता ने पुलिस में शिकायत की थी। इसी बात को लेकर पति रंजिश रखने लगा। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन