फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Winepress spilled innocent, drowned

हौद में गिरा मासूम, डूबने से मौत

Mon, 17 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 17 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Winepress spilled innocent, drowned
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मामा की आटा चक्की के उद्घाटन पर ननिहाल आए मासूम खेलते वक्त पशुओं के पानी के लिए बनाई गई हौद में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों को इसका पता उस वक्त चला जब वे घर लौटने वाले थे। बाद में पुलिस को सूचना दिए बगैर गमगीन माहौल में मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

नगर के मोहल्ला आहनग्रान निवासी गोकुल सैनी के पुत्र कुलदीप सैनी की नगर के ही मोहल्ला रामगढ़ी मे ससुराल है। उसके चार बच्चे अंशिका (6), हिमांशु (5), मानसी (4) और लवकुश (3) हैं । कुलदीप के साले जितेंद्र सैनी ने मोहल्ले में ही नई आटा चक्की लगाई है। रविवार को इस आटा चक्की का उद्घाटन था।
विज्ञापन


कुलदीप परिवार समेत इसमें शामिल होने आया था। समारोह के दौरान खेलते-खेलते कुलदीप का सबसे छोटा तीन साल का बेटा लवकुश पशुओं के पानी के लिए बनाई गई हौद में गिर गया। परिजनों के मुताबिक लवकुश अकेला घर में खेल रहा था जबकि सभी लोग उद्घाटन कार्यक्रम में व्यस्त थे। जब कुलदीप अपने घर लौटने की तैयारी करने लगा तो उन्हें बेटे का ध्यान आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशने पर लवकुश का शव पानी से भरी हौद में उतराता हुआ दिखा। इस पर घर में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस को सूचना दिए बिना ही बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed