{"_id":"57015cf44f1c1bbe1fc813de","slug":"wife-did-not-leave-alcohol-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब नहीं छोड़ने पर पत्नी ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब नहीं छोड़ने पर पत्नी ने खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 03 Apr 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
जहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव धमैड़ा की रहने वाली एक महिला ने अपने शराबी पति की हरकतों से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
गर्ग नर्सिंग होम के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे उनके हॉस्पिटल में 35 वर्षीय एक महिला भर्ती हुई। महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर रखा था। उसकी हालत गंभीर थी। रविवार सुबह हालत में सुधार हुआ, लेकिन बाद में हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
उसके परिजनों ने बताया कि महिला का पति आए दिन शराब पीकर घर में झगड़ा करता है। उसकी पत्नी शराब पीने के लिए मना करती है। शनिवार रात उसका पति शराब पीकर घर में घुसा। पत्नी ने मना किया तो पति ने पिटाई कर दी। इसी बात से क्षुब्ध होकर महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
डॉ. एसके गर्ग ने बताया कि महिला की हालत में सुधार है। नगर कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।