{"_id":"5797a91d4f1c1b327d21ea4b","slug":"while-the-mba-has-become-a-robber","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीए करते-करते बन गया लुटेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमबीए करते-करते बन गया लुटेरा
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ करते एसएसपी वैभव कृष्ण।
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटने वाले गिरोह के सरगना समेत पांच लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटा गया ट्रैक्टर-ट्रॉला, वारदात में इस्तेमाल बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है। पकड़े गए लुटेरों में एक एमबीए का छात्र भी शामिल है। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी वैभव कृष्ण और एसपी सिटी राममोहन सिंह ने बताया कि 27 जून 2016 को जुनैदपुर गांव के सामने जीटी रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पुष्पेंद्र कुमार पुत्र बिशनपाल निवासी नगला इब्राहिमपुर का सोनालिका ट्रैक्टर और ट्रॉला लूट लिया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
25 जुलाई की रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि पांच बदमाश ट्रैक्टर-ट्रॉल और बाइक को बेचने के लिए ककोड़ की तरफ से सिकंदराबाद आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने दुल्हेरा गांव के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी पांच लोग ट्रैक्टर-ट्रॉला और बाइक लेकर आते दिखाई दिए।
विज्ञापन
टीम ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेरकर सभी बदमाशों को लूटे गए ट्रैक्टर व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए।
पांचों की पहचान संजीव , ललित उर्फ कल्लन , पिंटू , सुमित निवासी गांव बरारी थाना औरंगाबाद और संजय पुत्र रघुवीर निवासी महमूदपुर थाना निगौरा जिला आगरा के रूप में हुई। एसपी सिटी राम मोहन सिंह ने बताया कि पकड़ा गया सुमित एमबीए का छात्र है। गांव के ही संजीव, ललित और पिंटू ने सुमित को लूट की वारदात में शामिल किया।