फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   When asked to drive the car slowly entered the house beaten

गाड़ी धीरे चलाने को कहा तो घर में घुसकर पीटा

Fri, 24 Feb 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Fri, 24 Feb 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
When asked to drive the car slowly entered the house beaten
कार - फोटो : SELF

विज्ञापन

तेज रफ्तार कार चालक से मना करने पर दो समुदायों में विवाद हो गया। उस समय किसी तरह लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया। लेकिन थोड़ी देर बाद एक समुदाय के लोगों ने दूसरे के घर में घुसकर मारपीट कर दी। जिसमें एक बच्ची सहित तीन परिजन घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों को नामजद कर एक दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है।

औद्योगिक क्षेत्र के अंधैल निवासी सत्यपाल पुत्र राजेंद्र जाटव ने बताया कि बुधवार शाम करीब आठ बजे गांव का ही अनवर अपने साथियों के साथ कार को तेज रफ्तार से ले जा रहा था। इस दौरान बाहर खड़ी उनकी मां ने रास्ते में खेल रहे बच्चों की नसीहत देकर गाड़ी धीरे चलाने की बात कही। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कराकर भेज दिया।
विज्ञापन


कुछ समय बाद अनवार, इश्फाक पुत्रगण सत्तार, हस्मु पुत्र अब्दुल करीम, सरवर पुत्र सरफराज करीब एक दर्जन लोगों के साथ उनके घर में घुस आया और गाली-गलौच कर मारपीट की। मारपीट में उसका भाई ओमपाल, भतीजी खुशी, भाभी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण एसडीएम कन्हई सिंह, सीओ चौधरी यशवीर सिंह, तहसीलदार हीरालाल सैनी, कोतवाल जितेंद्र कुमार पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद  रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed