{"_id":"573f256c4f1c1b9857ac7dc5","slug":"was-strangled-killing-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की थी प्रेमी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर की थी प्रेमी की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 20 May 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला आजादनगर निवासी राशिद उर्फ बबलू की 18 मई को हत्या गला दबाकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। ज्ञात हो कि बुधवार को सलेमपुर रोड स्थित मोहल्ला आजादनगर कॉलोनी निवासी इब्राहिम के छोटे पुत्र राशिद उर्फ बबलू (20 ) का पड़ोस के मकान के कमरे में शव बरामद हुआ था। मृतक के भाई उमर ने बताया था कि राशिद का पड़ोसी किरायेदार की पुत्री से तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह युवती से निकाह करना चाहता था।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष पड़ोसी पक्ष पर राशिद को मंगलवार को सुनियोजित ढंग से बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसकी प्रेमिका नजराना, प्रेमिका के पिता सिराज, भाई अफजाल व मुज्जमिल पुत्र अलीजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाल जितेंद्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट गला दबाकर हत्या करने की रिपोर्ट आई है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रेमिका नजराना, व उसके पिता सिराज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन