फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Viral reports of sexually abused elderly, reports

मासूम से वृद्ध के यौन शोषण का वीडियो वायरल, रिपोर्ट

Fri, 17 Mar 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Fri, 17 Mar 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Viral reports of sexually abused elderly, reports
मासूम के साथ अश्लील हरकत - फोटो : ब्यूरो

मोहल्ले के लोगों ने घात लगाकर आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट और अप्राकृतिक सेक्स की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी साठ वर्षीय व्यक्ति मासूम बच्चियों को फुसलाकर काफी समय से गंदा कृत्य करवा रहा था। पुलिस के अनुसार मोहल्ले के लोगों को आरोपी पर काफी समय से शक था, लेकिन कोई सबूत हाथ न लगने के कारण वह पकड़ नहीं पा रहा था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को छह वर्षीय मासूम बच्ची छत पर झाड़ू लगाने गई तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ गंदी हरकत करने लगा। इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने छत से उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर आरोपी शरीफ पुत्र सद्दीक को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसआई महावीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर देर रात पॉस्को एक्ट और धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।  आरोपी बुजुर्ग मासूम बच्चियों को 10 रुपये या चॉकलेट-टाफी का लालच देकर बुलाता था और उनके साथ गंदी हरकतें करता था। आरोपी की तीन बीवियां है। वृद्ध की हरकतों पर मोहल्ले के लोग भी शर्मसार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed