{"_id":"589a1d074f1c1b9052379916","slug":"vinod-s-native-village-in-shpani-weeds","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनोद के पैतृक गांव सहपानी में मातम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विनोद के पैतृक गांव सहपानी में मातम
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुर्जा से रालोद प्रत्याशी मनोज गौतम के भाई विनोद गौतम की हत्या से तहसील क्षेत्र के उनके पैतृक गांव सहपानी में भी मंगलवार को मातम पसरा रहा। परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं।
खुर्जा से रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मनोज गौतम मूल रूप से तहसील क्षेत्र के गांव सहपानी के निवासी है।
सोमवार की शाम उनके भाई विनोद गौतम(20) अपने दोस्त सचिन के साथ संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। मंगलवार की सुबह विनोद गौतम व सचिन का खुर्जा में अग्रवाल फाटक के पास शव मिला। विनोद गौतम की हत्या की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव सहपानी में मातम पसर गया। गांव की गलियों में सन्नाटा छाया है। लोगों के चूल्हे ठंडे पड़े है।
विज्ञापन
परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के सभी लोग शोकागुल परिवार के शोक में शामिल है। वहीं आसपास के गांव से भी काफी संख्या में लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विनोद गौतम तीन भाई तीन बहनों में चौथे नंबर पर थे। उनसे छोटी एक बहन और भाई संजीव है।
तीनों ही अविवाहित है। बाकी सभी भाई बहनों की साथी हो चुकी है। पिता लाचारी गौतम का स्वर्गवास हो चुका है। घर पर संजीव, छोटी बहन माता अशरफी के साथ रहते है। विनोद पिछले तीन सालों से खुर्जा में बड़े भाई मनोज गौतम के साथ रह रहा था। परिवार के लोगों ने बताया मनोज ग्रेजुएट था और मनोज गौतम के पास रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।