फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Van full of devotees upturned, a death, 6 injured

श्रद्धालुओं से भरी वैन पलटी, एक की मौत, 6घायल

Sun, 18 Dec 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 18 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Van full of devotees upturned, a death, 6 injured
car

विज्ञापन

कस्बे से शनिवार देर शाम हरिद्वार व नीलकंठ के दर्शन के लिए आधा दर्जन श्रद्धालुओं से भरी वैन के खाई में गिरने से सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को ऋषिकेश के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई।  

जानकारी के अनुसार कस्बे से शनिवार देर शाम आधा दर्जन श्रद्धालु हरिद्वार व नीलकंठ के दर्शन के लिए गए थे। रविवार सुबह हरिद्वार में गंगास्नान करने के बाद श्रद्धालुओं से भरी वैन नीलकंठ के लिए रवाना हुई। इसी दौरान रास्ते में वैन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में सभी श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए।
विज्ञापन


उन्हें ऋषिकेश के अस्पताल में ले जाया गया,    जहां कस्बे के मोहल्ला  नेहरूगंज निवासी सरोज पत्नी गिरधरसिंह सारस्वत की मौत हो गई। जैसे ही हादसे की सूचना गांव में पहुंची कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरोज के परिजन सुबह ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए।

सरोज के भाई निशीथ सारस्वत ने बताया कि हादसे में मोहल्ला नेहरूगंज निवासी निमलेश पत्नी रामऔतार शर्मा (60) उनकी नातनी शालू (8 ), मोहल्ला देहली दरवाजा निवासी मधु पत्नी हजारीलाल (53) व नाती कांहा (10), पुरानी तहसील निवासी कांग्रेस नेता पद्मा    चतुर्वेदी (65) घायलों में     शामिल हैं।

घायल चालक की हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
 सड़क हादसे में घायल चालक दीपक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शनिवार दोपहर ग्राम चकबीरमपुर थाना रबूपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी शिवचरण (56वर्ष)  ज्वाला नगलाशाहपुर थाना रबूपुरा निवासी दीपक, ग्राम आकलपुर थाना रबूपुरा निवासी रिंकू पुत्र बिजेंद्र ककोड़ से पशुओं के लिए खल खरीदकर गाड़ी से वापस लौट रहे थे।

दोपहर करीब तीन बजे कान्हा होटल के पास नील गाय ने गाड़ी में अचानक टक्कर मार दी थी। गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। हादसे में  शिवचरण की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि चालक दीपक व रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दीपक की हालत गंभीर होने पर रविवार को उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

ट्रक में घुसी कार एक की मौत, दो गंभीर
हाईवे पर मूड़ाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

अलीगढ़ के जवां रामपुर निवासी विकल (24) अपने दोस्त सचिन और हरिओम के साथ बुलंदशहर गए थे। शनिवार देर रात तीनों अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मूंड़ाखेड़ा गांव के पास पहुंचे तेज रफ्तार होने के कारण कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में विकल की मौत हो गई। वहीं, सचिन और हरिओम गंभीर रूप से घायल हो गए।

आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। उधर, विकल के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed