{"_id":"582dfb5b4f1c1b7b38900803","slug":"uri-cylinder-bursts-roof-including-two-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर फटने से उड़ी छत, दो बच्चों समेत दंपति घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलेंडर फटने से उड़ी छत, दो बच्चों समेत दंपति घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया क्षेत्र के नयाबांस गांव में खाना बनाते समय आग लगने से सिलेंडर फट गया और छत को तोड़ते हुए ऊपर निकल गया। हादसे से घर में मौजूद दंपति और दो मासूम बच्चे झुलस गए। घटना से आसपास में अफरातफरी मच गई। आननफानन में घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
जहां से उन्हें हायर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल बुलंदशहर रेफर कर दिया गया। नयाबांस निवासी दिनेश की पत्नी अंशू रात करीब 9.30 बजे गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान गाजियाबाद स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रहे दिनेश भी घर पहुंचे थे।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर में लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। आग लगने पर अंशू की चीख सुनकर दिनेश और बच्चे भी पहुंच गए। तभी जोर धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और छत को तोड़ता हुआ बाहर निकल गया। हादसे में दिनेश, अंशू और दोनों बच्चे अभय (4) और कुनाल (2) घायल हो गए।
विज्ञापन
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आननफानन में चारो घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया। घायलों की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि गैस लीकेज के कारण आग लगने से सिलेंडर फटने की
घटना हुई है।