फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Uproar over the death of 11 Govanshon

11 गोवंशों की मौत पर हंगामा

Sun, 15 May 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sun, 15 May 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the death of 11 Govanshon
Govanshon - फोटो : अमर उजाला

कस्बे की नई मंडी परिसर में रविवार को संदिग्ध हालात में 11 गोवंशों की मौत हो गई। गोवंशों की मौत की सूचना पर मोके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम ने मंडी सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विहिप नेता वीरपाल शर्मा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। गोवंशों के शव का पोस्टमार्टम करोकर विसरा जांच को भेजा गया है। बता दें कि डेढ़ माह में दूसरी बार इस तरह की घटना सामने आई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक डेढ़ माह के अंतराल में दूसरी बार मंडी समिति परिसर में गोवंशों की बड़ी संख्या में मौत हो गई। पहले शनिवार को एक गोवंश की मौत मंडी परिसर में होने पर उसे वहीं पर दबा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को आठ गोवंशों के शव मंडी परिसर व तीन शव मंडी परिसर से बाहर मिलने की सूचना पर हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी मंडी पहुंच गए। आला अधिकारियों को सूचना देने के बाद एसडीएम अनूपशहर अरुण कुमार यादव, तहसीलदार सुभाष यादव व कोतवाली प्रभारी प्रभात वर्मा भी मौके पर पहुंचे।


प्रशासन ने अपने ही सामने गोवंशों के शवों को जेसीबी से गड्ढा कराकर दबवाया। विहिप नेता वीरपाल शर्मा की तहरीर पर मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अंकुर चौहान ने एक गोवंश का पोस्टमार्टम कर विसरा जांच को आगरा प्रयोगशाला भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed